WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Weather : मध्य प्रदेश के दो जिलों में तेज लू के आसार

पड़ोसी राज्यों की भीषण गर्मी का असर प्रदेश के मौसम पर, येलो अलर्ट जारी

1096

MP Weather : मध्य प्रदेश के दो जिलों में तेज लू के आसार

Bhopal : मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों ग्वालियर और छतरपुर में अगले 24 घंटों में तीव्र लू चलने और 23 अन्य जिलों में लू चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया। पड़ोसी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी का असर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। गर्मी के तेवरों ने मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने से गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलाें में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। कई जिले लू की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने और कई जिलों में लू के आसार है।                                                    IMG 20220331 172342

24 घंटों में ग्वालियर में तेज लू चली। जबकि, रीवा, सीधी, सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, खजुराहो, नौगांव, सागर, टीकमगढ़, दमोह, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, शाजापुर, दतिया एवं गुना में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस दमोह, राजगढ़, खंडवा, रतलाम, दतिया, खरगौन, ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे के अनुमान के मुताबिक, ग्वालियर और छतरपुर जिलों में तेज लू चलने के आसार है। वहीं रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, भोपाल, राजगढ़, धार, खंडवा, खरगौन, रतलाम, शाजापुर, गुना,दतिया एवं श्योपुरकलां में लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।