WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP Weather Update: 5 जिलों में शीतलहर की संभावना

1584
MP Weather

भोपाल: मौसम केंद्र भोपाल के दैनिक मौसम विवरण के अनुसार आगामी 24 घंटों में प्रदेश के 5 जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। यह जिले हैं: छतरपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और बेतूल।                                                        IMG 20220205 WA0063

प्रदेश में पिछली रात सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, मंडला, मलाजखंड, नौगांव और उमरिया में दर्ज किया गया।

छिंदवाड़ा, मंडला, खजुराहो, बेतूल, खंडवा, रतलाम में शीत लहर का विशेष प्रभाव रहा।

ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी रहा।

मौसम केंद्र की सूचना को अगर माने तो अगले 24 घंटों में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।