WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MPPSC Main Exam Centre, Big Achievement For Badwani: बड़वानी में अब MPPSC का मुख्य परीक्षा केंद्र

1072
WhatsApp Image 2022 02 23 At 3.50.42 AM 696x829

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी-राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के अथक प्रयासों से शिक्षा क्षेत्र में हो रहे आमूल-चूल परिवर्तन|
पूर्व में बड़वानी को भोज मुक्त वि.वि. एवं विधि महाविद्यालय के साथ ही अब म.प्र. राज्य सेवा परीक्षा के मुख्य केंद्र के रूप में मिली मंजूरी|

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के अथक प्रयासों से निमाड़ अंचल के शिक्षा के केंद्र बड़वानी को विधि महाविद्यालय की स्थापना के बाद एक और बड़ी सौगात मिली| म.प्र. लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा 22 फरवरी 2022 को जारी सूचना के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 2020 दिनांक 24.04.2022 से 29.04.2022 तक इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाडा, रतलाम, सतना तथा शहडोल स्थित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के साथ ही आयोग द्वारा गहन विचारोपरांत बड़वानी जिला मुख्यालय को भी मुख्य परीक्षा केंद्र बनाये जाने का निर्णय लिया गया है| इसी के साथ मध्य प्रदेश के कुल 52 जिलों में बड़वानी 9वां केंद्र बन गया है, जो निमाड़ एवं मालवा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है|

राज्यसभा सांसद, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया की अब डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, वाणिज्य कर अधिकारी, जिला पंजीयक, नायब तहसीलदार जैसे अधिकारी बनने के सपने संजोने वाले बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, धार, अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलों के दुरस्त गांवों के विद्यार्थियों को 150 से 200 कि.मी. दूर व महंगे शहर इंदौर का चुनाव नहीं करना पड़ेगा, इससे गरीब जनजाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों व पालकों को आर्थिक एवं मानसिक पीड़ा से राहत मिलेगी|

 

डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि 18 वर्ष पहले वे भी आर्थिक तंगी के चलते इंदौर से ही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुए थे| जिससे गरीब विद्यार्थियों के दुःख-दर्द को समझकर उसे दूर करने के लिए उन्होंने 10 माह पहले 06 अप्रेल 2021 को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, आयोग के अध्यक्ष, डॉ. राजेश लाल मेहरा एवं सचिव को पत्राचार के माध्यम से एवं स्वयं भी उन्हें समय-समय पर समस्या से अवगत कराते रहे, जिसके सुखद परिणाम स्वरूप मुख्य परीक्षा केंद्र के रूप में हमारे सामने है|

क्षेत्र के सैकड़ो गरीब विद्यार्थियों के हित में लिए गये उक्त निर्णय पर अपने प्रवास के दौरान सांसद श्री सोलंकी ने आयोग के अध्यक्ष श्री राजेश लाल मेहरा से प्रत्यक्ष भेंट कर आयोग तथा माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार माना| उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र के विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से उच्च प्रशासनिक पद प्राप्त करने का संदेश देकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं|