WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्रीमती पारस बाई जैन का निधन, परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति, 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

597
WhatsApp Image 2025 07 31 At 16.42.05

श्रीमती पारस बाई जैन का निधन, परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति, 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

Ujjain : जिले के ग्राम उन्हेल निवासी स्वर्गीय मोहनलाल जैन की धर्मपत्नी श्रीमती पारस बाई जैन का मंगलवार को दुखद निधन हो गया। परिवार ने इस दुःखद क्षण में एक अत्यंत मानवतापूर्ण और प्रेरणादायी निर्णय लेते हुए उनका नेत्रदान किया। जिससे अब 2 दृष्टिहीनों को नई रोशनी प्राप्त होगी।

यह पुण्य कार्य नेत्रम संस्था रतलाम द्वारा तत्परता से संपन्न किया गया। संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि समाजसेवी डॉ. ओम बैरागी, गुलाब जैन एवं संजय छाजेड़ ने स्वर्गीय पारस बाई जैन के पुत्र दिलीप कुमार जैन (गुरुजी) एवं अन्य परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिवार की सहमति के पश्चात बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचना दी गई जो मनीष तलाच और मोहनलाल राठौड़ के साथ मध्यरात्रि पहुंचे और पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, स्नेहीजन और शुभचिंतक मौजूद रहें! नेत्रम संस्था ने जैन परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया तथा सभी नागरिकों से नेत्रदान हेतु आगे आने की अपील की!