WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MSME मंत्री चेतन्य काश्यप का उद्योगों के हित काम करने के लिए लघु भारती ने किया सम्मान!

सैकड़ों की संख्या में उद्योगपति, समाजसेवी तथा नमकीन क्लस्टर के सदस्य रहें मौजूद! उद्योगों के लिए किए जा रहें कार्यों को सराहा, संगठन की भूमिका को बताया!

905
WhatsApp Image 2025 03 31 At 12.57.17 PM 1

MSME मंत्री चेतन्य काश्यप का उद्योगों के हित काम करने के लिए लघु भारती ने किया सम्मान!

Ratlam : शहर की होटल बालाजी सेंट्रल में लघु उद्योग भारती का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उद्योगों के हित में काम करने पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप को सम्मानित किया गया। अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे, प्रांतीय सचिव राजेश गर्ग व महिला प्रभारी सीमा मिश्रा एवं ईकाई जिलाध्यक्ष संजय व्यास की उपस्थिति में सम्मान किया गया।

मालवा प्रांत मीडिया प्रभारी युवा उद्योगपति संदीप सकलेचा ने बताया कि पूर्व में शासन की नीतियों के चलते एमएसएमई से जुड़े उद्योगों को चलाने में उद्योगपति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री जी के प्रयासों से नीतियों में संशोधन किया गया जिससे अब उद्योगों के संचालन में कठिनाई नहीं आएगी व उद्योगपतियों को राहत मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 03 31 at 12.57.17 PM

इकाई अध्यक्ष संजय व्यास द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष मिश्रा ने एमएसएमई मंत्री द्वारा जो उद्योगों के हित के लिए लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर कार्य किया जा रहें हैं उसकी सराहना की व मंत्री जी के प्रयासों से जो सब्सिडी उद्योगों को मिल रही हैं अब वह सीधे उनके खाते में आएगी।

प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने बताया कि लघु उद्योग भारती, उद्योगों के हित में संपूर्ण राष्ट्र में कार्य कर रहीं हैं व मंत्री जी भी लगातार उद्योगों के हित में कार्य कर रहें हैं। मंत्री काश्यप ने वर्तमान में चल रही उद्योगों के हितों में नीतियों का उल्लेख किया और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्योग भारती की सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्र का एकमात्र ऐसा संगठन हैं जो उद्योग हित के लिए कार्य कर रहा हैं और हम हमेशा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा क्लस्टर शहर से लगे हुए जुलवानिया बन रहा हैं ताकि बड़े उद्योग भी रतलाम में आ सके वह रोजगार की संभावना बड़े।

WhatsApp Image 2025 03 31 at 12.57.18 PM

इकाई अध्यक्ष संजय व्यास, सचिव रोहित मालपानी, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सारडा, प्रांत सदस्य चंद्रप्रकाश अवतानी, महिला इकाई से सुमित्रा अवतानी, उद्योग भारती की नमकीन क्लस्टर फूड एवं इंडस्ट्रियल अध्यक्ष धर्मेंद्र मारू, सचिव रिंकू कृष्णानी, नमकीन क्लस्टर फूड एवं इंडस्ट्रियल अध्यक्ष वैभव जैन, सचिव हितेश बाफना, संस्थापक सदस्य रमेश सोनी (पत्रकार), विपुल भांगू, मनोहर कुमावत, राजमल कुमावत, सीए राहिल बाफना, गौरव जैन, नूतन लालन, महेश गोयल तथा वरिष्ठ उद्योगपति प्रवीण कटारिया, अरविंद कटारिया, अशोक पोरवाल, मुरली अवतानी, लघु उद्योग भारती के विजय धनोतिया, मनीष मूलचंदानी, आदित्य व्होरा, रघुवीर सोलंकी, अर्चित पोरवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक मंत्री, कुंदन सोनी, निलेश बोरदिया, विश्वनाथप्रताप सिंह, मोहित पगारिया, सचिन छाजेड़, विजय माहेश्वरी, चंद्रप्रकाश सारडा, भाजपा नेता राजेश रांका, उद्योगपति वरुण पोरवाल, आशीष पालीवाल, धर्मेन्द्र मारु, महेन्द्र कृष्णानी रिंकू, अंकित खंडेलवाल, सचिन पालीवाल, ललित पटवा, सुभाष कुमावत, राजेश पोरवाल, बलदेव सोलंकी, अजय गर्ग सहित शहर के गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

समारोह का संचालन उद्योगपति शैलेंद्र सुरेखा ने तथा आभार सचिव उद्योगपति रोहित मालपानी ने माना।