WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mujahid Khan Removed : भांग माफिया को कांग्रेस ने प्रदेश सचिव बनाया, अब हटा दिया! 

इंदौर के पूर्व कलेक्टर ने भांग माफिया मुजाहिद उर्फ मंजूर खान पर कार्रवाई भी की!  

3046

Mujahid Khan Removed : भांग माफिया को कांग्रेस ने प्रदेश सचिव बनाया, अब हटा दिया! 

Indore : भांग माफिया मुजाहिद उर्फ मंजूर खान को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ दिन पहले प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया था। लेकिन, कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें शिकायत के बाद हटा दिया गया। बताते हैं कि मुजाहिद ने कांग्रेस पदाधिकारियों से सांठगांठ करके यह पद हासिल किया था। इस नियुक्ति का उसने जमकर प्रचार भी किया था।

कांग्रेस के सूत्रों ने जानकारी दी कि उसकी नियुक्ति के बाद कई पदाधिकारियों ने मुजाहिद के बारे में जानकारी दी थी कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही देवास कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए इसे सरपंच पद से भी हटा दिया था।

मुजाहिद अवैध भांग का कारोबार जिले में बड़े स्तर पर करता है। लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण यह कई बार कार्रवाई से बच चुका है। शहर के थानों में इसके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज हो चुके हैं। कुछ दिन पहले तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने रासुका लगाकर उसे जेल भी भेजा था। उसकी कई भांग दुकानों को निरस्त भी कर दिया था।

 

मंजूर को देवास से गिरफ्तार किया था 

इंदौर जिला प्रशासन ने अवैध रूप से भांग का उपयोग औषधीय मुनक्का में करवाने और नशा फैलाने के अपराध में लिप्त भांग माफिया मंजूर उर्फ मुजाहिद खान भांगवाला को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) में निरुद्ध किया था। पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर मंजूर को पुलिस ने उसके देवास स्थित फार्म हाऊस से गिरफ्तार किया था।

शहर में कई साल से मंजूर भांग की सरकारी 28 दुकानें का ठेका लेकर चला रहा था। प्रशासन द्वारा करवाई जांच में पता चला कि मंजूर माफिया के रूप में कार्य कर रहा था। अवैध तंत्र से भांग की स्मगलिंग कर मुनक्का व्यापारियों को बेचने की शिकायत प्रशासन एवं पुलिस को मिल रही थी। जांच में सही पाए जाने पर कलेक्टर ने कुछ समय पूर्व उसकी सभी 28 लाइसेंसी दुकानों के ठेके भी निरस्त कर दिए थे।

IMG 20231121 WA0082

भाजपा ने कहा ‘यही है असली कांग्रेस’ 

भाजपा नेता, पूर्व पार्षद और महापौर प्रतिनिधि भारत पारख ने कहा कि इस घटना से कांग्रेस की चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया। कई अपराधों में लिप्त अवैध भांग के सरगना मंजूर खान को कांग्रेस पार्टी ने पद देकर जिस तरह नवाजा, उससे पार्टी की असलियत सामने आ गई। अब उसे हटाकर कांग्रेस अपनी पीठ थपथपा रही है। आश्चर्य है कि इस भांग माफिया को पद देने से पहले कांग्रेस ने उसके बारे में जानकारी क्यों नहीं ली।