WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Municipal Corporation’s Bulldozer Started : इंदौर के महालक्ष्मी नगर के राधिका पैलेस पर नगर निगम का बुलडोजर चला!

प्लाटों का अवैध संयुक्तिकरण कर 4 हजार स्क्वेयर फीट से ज्यादा का अवैध निर्माण!

802

Municipal Corporation’s Bulldozer Started : इंदौर के महालक्ष्मी नगर के राधिका पैलेस पर नगर निगम का बुलडोजर चला!

Indore : शहर के पश्चिमी इलाके महालक्ष्मी नगर मेन रोड पर राधिका पैलेस में हुए अवैध निर्माण पर आज सुबह नगर निगम ने कार्रवाई की। इस बिल्डिंग में बैंक सहित जिम को किराए पर थे। निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर महालक्ष्मी नगर मेन रोड स्थित राधिका पैलेस के आवासीय भूखंड क्रमांक 52 और 53 पर निर्मित अवैध व्यवसायिक बिल्डिंग पर कार्रवाई की गई। झोन क्र. 8, वार्ड 37 के अंतर्गत हुए इस अवैध निर्माण में 4 हजार स्क्वेयर फीट से ज्यादा का निर्माण मौके पर किया गया, जो कि अवैध था।

IMG 20250225 WA0069

निगम आयुक्त ने नोटिस देकर मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रूकवाया, मगर भवन स्वामी डॉ मनीष पिता विश्वेश्वर भगत ने निगम के नोटिस की अवहेलना करके मौके पर निर्माण जारी रखा। इस बिल्डिंग में एचडीएफसी बैंक के साथ जिम को भी किराए पर दिया गया था। आज सुबह अपर आयुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी झोन क्रमांक 8, गीतेश तिवारी, रिमूवल अधिकारी अश्विन कल्याणे, भवन निरीक्षक राज ठाकुर सहित अधिकारी और रिमूव्हल अमले ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

उल्लेखनीय है कि महालक्ष्मी नगर मेन रोड पर सभी आवासीय भूखंडों पर इसी तरह व्यवसायिक निर्माण हो रहे हैं। निगम का कहना है कि अब इस तरह की रिमूवल की कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों आवासीय भूखंडों का अवैध रूप से संयुक्तिकरण भी इस अवैध निर्माण के दौरान किया गया था।