WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

तेज बारिश के चलते बांकुर नदी में नगरपालिका का टैंकर बहा!

774

तेज बारिश के चलते बांकुर नदी में नगरपालिका का टैंकर बहा!

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन: जिले के सनावद क्षेत्र में तेज बारिश के चलते बांकुर नदी में नगरपालिका का टैंकर बह गया। हालांकि कोई जनहानि नही हुई। बताया जा रहा है की नदी किनारे मोहर्रम के पर्व पर ताजिये विसर्जन के लिये नगरपालिका द्वारा रास्ता बनाने के कार्य में नगरपालिका का टैकर लगा था। बारिश के चलते नदी में बाढ आने पर टैंकर बह गया। बडी लापरवाही सामने आई है।

बारिश के मौसम में नदी किनारे नगरपालिका ने टैकर खडा कर रखा था। राहत भरी खबर है की कोई जनहानि नही हुई।

खरगोन जिले में रविवार से लगातार रूक रूक कर बारिश हो रही है। सनावद और उसके आसपास हुई बारिश से अचानक बांकुर नदी उफान पर चल रही है। नदी में बाढ के चलते नदी किनारे खडा टैंकर बह गया। मुसलाधार बारिश से सनावद शहर में कालोनीयो के सडक पर भी लबालब पानी जमा हो गया।

बारिश के चलते किसानों के चेहरे जरूर खिल गये है। लगातार हो रही बारिश से लोगो को गर्मी से राहत भी मिली। सनावद शहर में कॉलोनी में जल जमा होने की स्थिति से अधिकांश लोग घरों के अंदर ही कैद रहना मजबूरी हो गई।