WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Murder at Petrol Pump : झांकी देखने भोपाल से आए स्टूडेंट की हत्या

1918
WhatsApp Image 2022 09 10 At 18.31.30 696x704

Murder at Petrol Pump : झांकी देखने भोपाल से आए स्टूडेंट की हत्या

पेट्रोल पंप पर बदमाशों से रात 3 बजे विवाद, दो हिरासत में

Indore : विजय नगर इलाके में पेट्रोल पम्प पर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट गौरव डोले (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी। खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। बदमाशों से पेट्रोल भरवाने की बात पर विवाद हो गया था और इस विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात 3 बजे की है। जबकि, भोपाल से आए इस इंजीनियरिंग स्टूडेंट मौत सुबह साढ़े 6 बजे हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। मृतक के दोस्त मयंक ने बताया कि शुक्रवार को मेरा जन्मदिन था। इस मौके को सेलिब्रेट करने और चतुर्दशी की झांकी देखने के लिए गौरव भोपाल से इंदौर आया था।
रात को हम दोनों ने पार्टी की। इसके बाद सराफा घूमने के लिए निकले थे। वापस आते समय सयाजी पेट्रोल पम्प पर जल्दी पेट्रोल भरवाने की बात पर पीछे खड़े व्यक्ति से विवाद हो गया। बाइक सवार बदमाशों ने गौरव को चाकू मार दिया। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई।

बीटेक में पढ़ रहा
मयंक ने बताया कि गौरव (25) पुत्र रमेश भोपाल में सत्य साईं कॉलेज से बीटेक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह मूल रूप से छिंदवाड़ा का रहने वाला था और उसके पिता CRPF में पदस्थ हैं। वहीं उसका छोटा भाई तुषार नोएडा में पढ़ाई कर रहा है। बदमाशों ने गौरव के साथ पेट्रोल पम्प पर ही मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक बदमाश ने चाकू निकालकर गौरव को मार दिया। उसने गौरव पर दो वार किए। जिससे गौरव घायल हो गया और काफी खून बहने लगा। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसे ए नेगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ी। रात में करीब 4 घंटे तक मयंक और उसके साथ ब्लड के लिए परेशान होते रहे। लेकिन, अस्पताल से लेकर किसी भी ब्लड बैंक में खून नहीं मिल सका।

बदमाशों को पकड़ा
विजय नगर पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक जिन बदमाशों ने गौरव को चाकू मारे सीसीटीवी में उनका बाइक नंबर साफ नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने पेट्रोल पम्प पर पेटीएम से ऑनलाइन पेमेंट किया था। पुलिस ने यहां से अकाउंट की डिटेल लेकर बैंक से संपर्क किया। बैंक से बदमाशों का पता लगाया और मोबाइल नंबर लेकर बाणगंगा और परदेसीपुरा इलाके से एक बदमाश को हिरासत में लिया है। एक आरोपी का नाम पुलकित है।