WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Murder in Love : रईस ने भगवती की गला रेतकर हत्या की, प्रेम में धोखा दिया, फिर खौफनाक अंजाम, प्रेमी गिरफ्तार!

अभी तक हत्या की असल वजह सामने नहीं आई, कोई साजिश या तात्कालिक गुस्सा! 

717

Murder in Love : रईस ने भगवती की गला रेतकर हत्या की, प्रेम में धोखा दिया, फिर खौफनाक अंजाम, प्रेमी गिरफ्तार!

Burhanpur : जिले के नेपानगर तहसील के नावरा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। भगवती धानुक नामक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह जब खून से लथपथ शव मिला, तो पूरे गांव में सनसनी हो गई। इस वारदात ने मोहब्बत के नाम पर इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतका भगवती पहले एक पुलिसकर्मी की पत्नी थी। वैवाहिक रिश्ते से दूरी बना उसने एक नए रिश्ते की ओर कदम बढ़ाया और रईस खान नाम के युवक के साथ नई ज़िंदगी शुरू की थी। लेकिन, उसे क्या पता था कि जिसे वो अपना सब कुछ मान बैठी है, वही एक दिन उसकी जान ले लेगा।

पुलिस जांच में पता चला है कि रईस खान और भगवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच विवाद भी अक्सर होते रहते थे। शुक्रवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। इसके बाद रईस ने कथित तौर पर युवती का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रईस खान को गिरफ्तार कर लिया है।

बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठायाम क्या ये एक झगड़े का परिणाम था या पहले से रची गई साजिश! मोहब्बत से हत्या तक के इस दर्दनाक सफर ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। लेकिन, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि इस हत्या के पीछे वजह क्या है!