WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Murder : दूसरी महिला से प्रेम बनी महिला की हत्या की वजह!

पत्नी का गला घोंटा, मुंह में जहर डाला कर डाली हत्या, हत्यारा पति पकड़ाया

1614

Murder : दूसरी महिला से प्रेम बनी महिला की हत्या की वजह!

पत्नी का गला घोंटा, मुंह में जहर डाल कर की हत्या, हत्यारा पति पकड़ाया!

Ratlam : जिले के सरवन थाना अंतर्गत ग्राम अंबापाड़ा में बीती 20-अप्रेल-24 को नवविवाहित युवती रामी (25) पति राजू डोडियार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की सूचना मिलने पर थाना सरवन पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर मर्ग क्रमांक 17/2024 धारा 174 जाफौ का दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी।

मामले में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर थाना प्रभारी सरवन के नेतृत्व में टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। विवेचना के दौरान मृतिका के शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। शव का प्रारंभिक निरीक्षण करने पर मृतिका के गर्दन व कोहनी पर चोट के निशान पाए गए थे और पुलिस को संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु होना पाया गया था।

पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों के कथन लिए गए थे जिसमें यह तथ्य सामने आए थे कि राजू अपनी पत्नि रामी को कम पसन्द करता था तथा वह दुसरी शादी करना चाहता था, इसी बात को लेकर आए दिन राजु अपनी पत्नि के साथ लड़ाई-झगडा कर मार-पीट करता था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्तिका की मृत्यु गला दबाने से और दम घुटने की वजह होना पाया गया था। तथा मृतिका के शरीर में जहर के अवशेष पाए गए थे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के कथन एवम घटना स्थल के निरीक्षण से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति राजू से पूछताछ की गई थी, पूछताछ में राजू द्वारा 20-अप्रेल की रात्रि में मृतिका रामी के साथ लड़ाई-झगडा कर मार-पीट करना और गला दबाकर हत्या करना कबूला।

इसके साथ ही आरोपी ने हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए उसके मुंह मे जहरीली दवाई डालना भी कबूला। इस पर पुलिस ने आरोपी राजू (26) पिता देवा डोडियार जाति भील निवासी ग्राम आम्बापाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक जीएल भुरिया, सउनि सोबान सिंगाड़, भावना वर्मा, पुष्कर धाकड़, अर्जुन मकवाना, विजय सिंह मण्डलोई, रणछोड़ लाल की भूमिका रहीं।