WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Murder of BJUM Leader : भाजयुमो नेता की कल देर रात गोली मारकर हत्या!

मोनू कल्याणे के समर्थकों ने आरोपियों के घरों में तोड़-फोड़ की! 

694

Murder of BJUM Leader : भाजयुमो नेता की कल देर रात गोली मारकर हत्या!

Indore : शहर में अपराधी किस कदर बेखौफ है, इसका ताजा उदाहरण फिर देखने को मिला। शहर में बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या जेल रोड स्थित गणेश मंडल सभागृह के सामने विजय भांग घोटा के पास हुई। मोनू कल्याणे को शहरी विकास और आवास मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता था।

वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एमजी रोड इलाके की है। हत्याकांड में पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आया है। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने मोनू पर एक से ज्यादा फायर किए थे। मौके पर मौजूद साथी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मोनू की हत्या करने वाले बदमाश उनके घर के नजदीक ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर कई थानों का भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया। एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे रविवार सुबह भगवा वाहन रैली निकलने वाले थे। इसके लिए वह चौराहे पर देर रात बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे।

उसी दौरान बाइक सवार 2 युवक मोनू के पास आए और मोबाइल नंबर मांगा। मोनू ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला, बदमाशों ने पिस्टल निकालकर मोनू के सीने पर गोली मार दी और भाग निकले। गोली मारकर भाग रहे बदमाशों पर बैनर लगवा रहे मोनू के साथी ने हाथ में रखा सामान फेककर मारा तो बदमाशों ने उस पर भी फायर किया और भाग निकले। मौके पर करीब 3 से 4 फायर हुए है। 2 खोल भी पुलिस को मिले है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पीयूष और अर्जुन उषा फाटक इलाके के रहने वाले हैं। मोनू भी इनके पड़ोस में ही रहता था। वे भाजपा में मोनू के बढ़ते कद से रंजिश पाले हुए थे। दोनों आरोपियों पर कई थानों में केस दर्ज हैं। मोनू के परिवार में बड़े भाई सोनू, माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं।

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने कहा- मोनू रविवार शाम करीब 5 बजे भगवा रैली निकालने वाला था। देर रात को भी मोनू अपनी टीम के साथ बैनर-पोस्टर लगा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला किया गया। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाश की जा रही है। इधर मोनू की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और दूसरे भाजपा नेता रात में ही उसके घर पहुंचे। मोनू के समर्थकों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

मोनू कल्याणे हर साल इलाके में भगवा यात्रा निकालता था। शनिवार रात को साथियों के साथ इसी की तैयारी में लगा था। इसी बीच पीयूष और अर्जुन बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने मोनू से पूछा कि रैली का समय क्या है? कितने लड़के लेकर आना है? इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकाली और मोनू पर दो फायर कर दिए। एक फायर नजदीक खड़े दोस्तों को देखते हुए हवा में किया। गोली लगते ही मोनू नीचे गिर गया।