WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Murder of Boyfriend’s Friend : लड़की ने स्कूटर से पीछा करके कार रुकवाई और चाकू मारे!

बॉय फ्रेंड के दोस्त की हत्या के बाद पुलिस पकड़ने पहुंची तो आत्म समर्पण!

1275
WhatsApp Image 2023 07 26 At 18.46.04 696x631

Murder of Boyfriend’s Friend : लड़की ने स्कूटर से पीछा करके कार रुकवाई और चाकू मारे!

Indore : मंगलवार देर रात कार होटल मैरियट के सामने सवार स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमला करने वाले दो लड़के और एक लड़की एक्टिवा से पीछा करते हुए आए थे। मृतक का नाम मोनू उर्फ प्रभास पवार है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को आरोपी लड़की ने थाने में आत्मसर्पण किया है।

विजय नगर पुलिस ने कहा कि अभी दो आरोपी फरार है। आरोपी ग्रे रंग की एक्टिवा पर थे जिस पर नंबर नहीं था। थाने में समर्पण करने वाली लड़की ने बताया कि उसने अपने पूर्व प्रेमी पर चाकू से हमला किया, जो गलती से मोनू नाम के युवक को लग गया और उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र इंदौर में निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वह मूल रूप से सीहोर का रहने वाला था। हत्या के बाद से सभी फरार थे। लेकिन, पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर जब आरोपी युवती को पकड़ने उसे गांव गई, इस बीच उसने पुलिस के समक्ष विजय नगर थाने पर आत्मसमर्पण कर दिया।

टीटू अपने दोस्त मोनू (अब मृतक), रचित, विशाल ठाकुर और एक अन्य के साथ देर रात महाकाल दर्शन करने जा रहा था। बीच में लड़की तान्या अपने दो अन्य दोस्तों के साथ आई। उसने इनकी कार रुकवाई और अंदर बैठे विशाल से हाथ मिलाया। फिर अंदर ही बैठे रचित पर हमला किया। वह बच गया तो खिड़की तरफ बैठे मोनू को चाकू मार दिया। उसके सीने में घाव होने से उसकी मौत हो गई। गाड़ी की सीट पर खून के काफी निशान हैं। तान्या का बॉयफ्रेंड टीटू या उसके दोस्तों से क्या विवाद हुआ था, यह अभी साफ नहीं हुआ है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगा।

चाय बार पर हुई मुलाकात

जिस युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई वह निजी कॉलेज में बीटेक में पढ़ता था। अपने दोस्तों के साथ एमआईजी इलाके के चाय सुट्‌टा बार गया, जहां उसका विवाद हुआ। विजय नगर थाना प्रभारी रविन्द्र गुर्जर ने बताया मृतक प्रभास पिता श्याम सिंह पंवार उर्फ मोनू इंदौर के साकेत नगर में ईश्वर अपार्टमेंट का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि मोनू मूल रूप से सीहोर का रहने वाला था। कार में उसके साथ टीटू, विशाल ठाकुर, रचित और एक अन्य दोस्त था। सभी ने रात को ही महाकाल दर्शन का प्लान बनाया था। उसी के लिए निकले थे और यह वारदात हो गई।