WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Murder Of Gogamedi: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ में गोगामेड़ी के 3 कातिलों को किया गिरफ्तार

1568

Murder Of Gogamedi: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ में गोगामेड़ी के 3 कातिलों को किया गिरफ्तार

 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की की NDR शाखा ने गोगामेड़ी के तीन कातिलों को चंडीगढ़ में जाकर गिरफ्तार किया है और उन्हें अब राजस्थान पुलिस के हवाले किया जा रहा है।

आरोपियों की पहचान रोहित राठौर, नितिन फौजी और उधम सिंह के रूप में हुई है।

दिल्ली स्पेशल CP (अपराध) रवींद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के संदर्भ में तीन मुख्य अभियुक्तों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की NDR की शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। हम पिछले 72 घंटे से उन्हें ट्रैक कर रहे थे। चंडीगढ़ में जाकर हमने उनको पड़ा है। हम अब उन्हें राजस्थान पुलिस के हवाले करेंगे।