WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Murder of Journalist : यूपी के सीतापुर में पत्रकार की दिन दहाड़े हत्या से सनसनी, बदमाशों ने सड़क पर कई गोलियां मारी!

उन्हें बाइक से गिराकर बदमाशों ने कई गोलियां मारी, कॉल डिटेल खंगाली जा रही!

814
Murder of Journalist

Murder of Journalist : यूपी के सीतापुर में पत्रकार की दिन दहाड़े हत्या से सनसनी, बदमाशों ने सड़क पर कई गोलियां मारी!

Sitapur (UP) : यहां एक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें बाइक से टक्कर मारकर गिराया और फिर गोलियों से भून डाला। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर हत्या की वजहों की जांच शुरू कर दी। पुलिस रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार में रिपोर्टिंग करते थे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने ओवरब्रिज के पास दोपहर करीब 3.15 बजे बाइक से जा रहे पत्रकार राघवेंद्र को टक्कर मारकर दिया। जब वे सड़क पर गिर गए, तो उनके ऊपर कई राउंड फायर किए। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी धरपकड़ में जुटी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई अपने ऑफिस से किसी घटनाक्रम की रिपोर्टिंग के लिए निकले थे। जैसे ही वह इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी।

Also Read: Champions Trophy Final : जहां इंडिया ने पाकिस्तान को हराया उसी मैदान पर न्यूजीलैंड से इंडिया का फाइनल मैच!

जब राघवेंद्र सड़क पर गिर गए तो बदमाशों ने उनके ऊपर करीब से कई राउंड गोली मारी। इस घटना में राघवेंद्र की वहीं पर मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक महोली कस्बे में रहने वाले राघवेंद्र बाजपेई लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे। उनकी मौत की सूचना पर पहुंचे एसपी सीतापुर ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर दिया। राघवेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 8 साल की बेटी अस्मिता और 10 साल का बेटा आराध्य है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस इस वारदात के पीछे किसी रंजिश की आशंका मान रही है। बताया जा रहा है कि राघवेंद्र ने हाल फिलहाल में कोई खबर प्रकाशित की थी, जिसकी वजह से बदमाशों को भारी नुकसान हुआ था। इस इनपुट के बाद पुलिस इसी एंगल पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पत्रकार राघवेंद्र के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

Also Read: Weather Update: लद्दाख- कश्मीर में 10 मार्च से बारिश- बर्फबारी, MP में कल से गर्मी का तेज असर 

अधिकारी और विधायक अस्पताल पहुंचे 

अस्पताल में परिजनों के मिलने क्षेत्रीय नेता समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। महोली के भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी, पूर्व सपा विधायक और राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी भी जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सीओ सिटी, सीओ सदर, इंस्पेक्टर कोतवाली, इंस्पेक्टर महोली समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि जांच जारी

पत्रकार की हत्या पर एएसपी (दक्षिण) सीतापुर प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि दोपहर करीब 3.15 बजे हमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरटीआई एक्टिविस्ट और पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। चार टीमें जांच कर रही हैं। हम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।

Also Read: Major IPS Reshuffle: 21 IPS अधिकारियों के तबादले