WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Murder of Wife’s Live-in Partner : शराब पार्टी के बाद पूर्व पति ने पत्नी के लिवइन साथी को पत्थर से कुचलकर मार डाला, 24 घंटे में गिरफ्तार!

916
WhatsApp Image 2025 06 11 At 14.14.43

Murder of Wife’s Live-in Partner : शराब पार्टी के बाद पूर्व पति ने पत्नी के लिवइन साथी को पत्थर से कुचलकर मार डाला, 24 घंटे में गिरफ्तार!

जानिए पूरी घटना कि क्या हुआ था जो हत्या की वारदात हुई!

Indore : विजय नगर थाना क्षेत्र में 8 जून की रात शराब पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी ने खूनी मोड़ ले लिया। पूर्व पति ने पत्नी के लिवइन पार्टनर की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर कोटा रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।

WhatsApp Image 2025 06 11 at 14.16.44

घटना कस्तूर गार्डन के पीछे मैदान में हुई, जहां गगन केवट, उसकी पत्नी रीना, दोस्त चीना और रीना का पूर्व पति देवेंद्र उर्फ छोटू जाटव साथ में शराब पीकर चिकन पार्टी कर रहे थे। रात 11 बजे गगन और देवेंद्र के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद देवेंद्र वहां से चला गया। बाद में गगन और रीना झोपड़ी के बाहर सो गए।

रात करीब 1 बजे लौटे आरोपी ने गगन के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल गगन को एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां 9 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी सहायता से देवेंद्र को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में साइबर सेल और पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।