WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Murder of Young Man : मांडू के मुख्य चौराहे पर दिनदहाड़े युवक की हत्या, पर्यटकों और जनता में सनसनी!

788
WhatsApp Image 2024 12 21 At 15.12.08

Murder of Young Man : मांडू के मुख्य चौराहे पर दिनदहाड़े युवक की हत्या, पर्यटकों और जनता में सनसनी!

आरोपियों की धरपकड़ में जुटी मांडू पुलिस ,हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : शनिवार को मांडू में जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शनिवार का दिन होने से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय जनता घटनास्थल पर मौजूद थी। इस घटनाक्रम से पर्यटन नगरी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम निलेश (18 वर्ष) पिता रावासिंग निवासी गुगली है। हत्या के आरोपी स्थानीय युवक बताया जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के विषय में कोई जानकारी नहीं दी है। हत्या सुबह 11:30 बजे के करीब की गई है। घटना को अंजाम देकर युवक भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को लेकर मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल धार जिला भोज चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। इस विषय में मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए मांडू पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही हम आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

इधर घटना के बाद पूरे नगर में सनसनी फैली हुई है। मांडू में हाट बाजार का दिन होने से दिन भर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस घटना के बाद कानून व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मांडू में देसी विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। सुरक्षा को लेकर यहां हालात ठीक नहीं है। इधर मांडू में पहली मर्तबा इस तरह की घटना होने से क्षेत्र में क्षेत्र में भय का माहौल है।

घटना के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह मांडू पहुंची। उन्होंने जल्द ही हत्यारों के पकड़े जाने के संकेत दिए हैं। एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि हमने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन लोगों को आईडेंटिफाई किया है पुलिस दल इन तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुस्तैदी से लगा हुआ है।