सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज भड़का, FIR दर्ज

1812
Strict Action of Collector

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज भड़का, FIR दर्ज

Ratlam : शहर में बीती रात 10 बजे हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज ने हाट की चौकी का घेराव कर दिया।इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की मामले में स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और रात 11:45 बजे समाज के ही लोगों को FIR की कॉपी देकर माइक पर पढ़वाई। इसके बाद वे शांत हो गए।

पुलिस ने समीर शाह निवासी सुभाष नगर की रिपोर्ट पर जिस आईडी से टिप्पणी की गई है उसके खिलाफ केस दर्ज किया है और साइबर सेल की टीम आरोपी का पता करने में जुटी है।

क्या कहते हैं एसपी

आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हाट की चौकी का घेराव कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ 188 के तहत कार्रवाई की है।
राहुल कुमार लोढ़ा
एसपी