WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Narendra Tomar : ‘हम MP में फिर सरकार बनाएंगे, भाजपा 24 घंटे काम करने वाला दल!’

प्रदेश में कहीं कोई मतभेद नहीं, भाजपा एक होकर काम कर रही

1147
WhatsApp Image 2023 04 08 At 5.49.02 PM

Narendra Tomar : ‘हम MP में फिर सरकार बनाएंगे, भाजपा 24 घंटे काम करने वाला दल!’

Indore : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतुलनीय व्यक्ति है। शिवराज सिंह चौहान जनकल्याण के लिए समर्पित है। चुनाव एक संघर्ष है और हमें इस संघर्ष में विजय की और आगे बढ़ना है। हमारी गति तेज है, भाजपा 365 दिन, 24 घंटे काम करने वाला राजनीतिक दल है। इस साल होने वाले चुनाव में हम फिर मध्यप्रदेश सरकार बनाएंगे।

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मध्यप्रदेश को लेकर पूछे गए सवाल पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कहीं कोई मतभेद नहीं है। भाजपा एक होकर काम कर रही है और हम कांग्रेस को परास्त करेंगे। 2023 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। तोमर ने कहा कि हम सभी इस बात के पक्षधर है कि नेशन फर्स्ट ओर पार्टी सेकंड हैं।

गुलाम नबी आजाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी काबिल ए तारीफ हैं, सिर्फ कांग्रेसी नेताओं के अलावा पूरी दुनिया उनकी तारीफ कर रही है। क्योंकि कांग्रेसियों को अपने पैरों के नीचे की जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है। नरेंद्र मोदी की वैश्विक छवि ओर मान विश्वभर में बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेसी नेताओं की दुकान बंद होती जा रही है। यही वजह है कि कांग्रेस के नेता उनकी आलोचना कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लड़कियों के पहनावे को लेकर दिए गए बयान को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय का नजरिया यही था कि जो भारतीय संस्कृति है उसके अनुसार हम सभी को सांस्कृतिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच ट्विटर वार को लेकर तोमर ने जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।