WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Narottam Mishra : मैहर स्टेशन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा गिरते-गिरते बचे!

789

Narottam Mishra : मैहर स्टेशन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा गिरते-गिरते बचे!

Maihar (Satna) : प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज मैहर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते समय गिरते-गिरते बचे। मौजूद SDOP और TI ने उन्हें संभाला। गृह मंत्री ने बाद में मां शारदा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की। नरोत्तम मिश्रा आज रीवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।

एक कार्यकर्ता ने जब झुककर उनका स्वागत करना चाहा तो नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस कोशिश में वे स्टेशन पर अचानक गिरते-गिरते बचे। वे असहज भी लगे। मैहर में मां शारदा मां के दर्शन के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सतना पहुंचे, जहां उन्होंने रीवा संभाग की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की एक बैठक ली। इसमें जिसमें संभाग आयुक्त और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। उनके साथ राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी बैठक में मौजूद थे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सतना सांसद गणेश सिंह और पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी के घर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी शामिल हुए। साथ ही सतना के सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली।