WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

National Eye Donation Week : बाबूलाल बोहरा, श्रीमती महेश्वरी मिश्रा की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, एक ही रात्रि में 2 नेत्रदान सम्पन्न!

833

National Eye Donation Week : बाबूलाल बोहरा, श्रीमती महेश्वरी मिश्रा की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

Ratlam : शहर के महलवाड़ा स्थित जैन कॉलोनी निवासी बाबूलाल (85) पिता स्वर्गीय सूरजमल बोहरा का रात्रि गुरुवार, शुक्रवार की दरमियानी रात्रि में स्वर्गवास होने पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, समाजसेवी चन्द्रकान्त मांडोत ने उनके सुपुत्र जयन्त, प्रमोद एवं सुपोत्र अंकित बोहरा को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही शहर के देवरा देवनारायण नगर निवासी श्रीमती महेश्वरी (87) पति स्वर्गीय रामकिशोर मिश्रा का स्वर्गवास होने की सूचना मिलने पर समाजसेवी गिरधारीलाल वर्धानी ने उनके सुपुत्र अखिलेश, आषुतोष एवं अनुराग को उनकी माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी और सहमति मिलने पर नेत्रम संस्था की सूचना पर बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल कुमावत अपनी टीम के परमानन्द को साथ लेकर बड़नगर से रतलाम पहुंचे और रात्रि 12-06 बजे श्रीमती महेश्वरी मिश्रा और रात्रि 12-48 बजे बाबूलाल बोहरा का कार्निया लिया।

नेत्रदान के दौरान समाजसेवी तथा नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी, मीनू माथुर गोपाल राठौर पतरावाला, शलभ अग्रवाल, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, वीरेंद्र गांधी, अभिषेक कटारिया, अजय कुमावत, कमल मूणत मौजूद रहें। नेत्रम संस्था द्वारा बोहरा एवं मिश्रा दोनों ही परिवार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।