WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

National Gold Medalist तीरंदाज अर्जुन सोनवणे की ट्रेन से गिरने पर मौत: खेल जगत में शोक

739
WhatsApp Image 2025 11 03 At 13.05.57

National Gold Medalist तीरंदाज अर्जुन सोनवणे की ट्रेन से गिरने पर मौत: खेल जगत में शोक

Mumbai/Kota: महाराष्ट्र के युवा तीरंदाज और नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट Arjun Sonawane की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। 20 वर्षीय अर्जुन कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर पड़े थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके।

अर्जुन की असामयिक मौत से खेल जगत में शोक की लहर है।

राजस्थान के कोटा में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन सोनवणे शनिवार रात कोटा जंक्शन पर शकूरबस्ती–मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। बताया गया कि ट्रेन के धीरे-धीरे चलने के दौरान वह नीचे गिर पड़े। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, हादसा रात करीब 8:45 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तुरंत एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।

8 गोल्ड मेडल जीत चुके थे अर्जुन

नासिक के रहने वाले अर्जुन सोनवणे ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में अब तक आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। खेल अधिकारियों के अनुसार, वह भारतीय तीरंदाजी के उभरते सितारों में गिने जाते थे और हाल ही में एक राष्ट्रीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था।

टीम मैनेजर और अधिकारियों ने जताया दुख

टीम मैनेजर अनिल कमलापुरे ने बताया कि “अर्जुन बेहद अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी थे। उन्होंने कम उम्र में ही असाधारण प्रदर्शन किया था।”

महाराष्ट्र तीरंदाजी संघ की सचिव मंगला शिंदे ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा कि “हमने एक भविष्य का चैंपियन खो दिया है। उनकी प्रतिभा भारतीय तीरंदाजी के लिए प्रेरणा थी।”

खेल जगत में गम का माहौल

अर्जुन की मौत की खबर फैलते ही महाराष्ट्र और देशभर के खेल समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ियों और कोचों ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- “बहुत जल्दी चला गया एक उभरता सितारा।”