WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

National Poet Sangam Narmadapuram, दिसंबर में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कविता लेखन कार्यशाला करेगा

1534
National Poet Sangam Narmadapuram

National Poet Sangam Narmadapuram,
दिसंबर में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कविता लेखन कार्यशाला करेगा

इटारसी । देश की प्रमुख साहित्य संस्था राष्ट्रीय कवि संगम जिला नर्मदापुरम इकाई के तत्वाधान में प्रतिष्ठित गज़लकार ममता वाजपेयी की मेजबानी में , साहित्य संगम का आयोजन किया गया । वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ कवि चन्द्रकान्त अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में गोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्र भाषा हिंदी पखवाड़ा, कवि हृदय स्व बालकृष्ण नन्दवानी की पुण्य तिथि , गीतों के राजकुमार स्व. बालकृष्ण जोशी ‘विपिन’ की जयंती ( 30 सितंबर ) व राज भाषा हिंदी पखवाड़ा के परिपेक्ष्य में आयोजित इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता ‘अनाहत’ के प्रधान संपादक,वरिष्ठ साहित्यकार, विनोद कुशवाहा ने की ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रकांत अग्रवाल द्वारा नवोदित कवियों के लिए एक कार्यशाला के आयोजन की आवश्यकता प्रतिपादित की।

National Poet Sangam Narmadapuram

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद कुशवाहा ने आशा व्यक्त की भविष्य में राष्ट्रीय कवि संगम, श्री अग्रवाल के इस सुझाव को अंगीकार करेगा।तब जिलाध्यक्ष सुनील बाजपेई ने आश्वस्त किया कि संस्था प्रदेश के सभी वरिष्ठ कवि साथियों के साथ मिलकर दिसंबर में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगी,जिसमें स्कूल,कालेज के छात्र छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा।आयोजित कवि गोष्ठी में ममता वाजपेयी , राधा मैना प्रिया , प्रमिला किरण , टी आर चोलकर , रामवल्लभ गुप्त , मोहन झलिया , डॉ श्रीराम निवारिया , चन्द्रकान्त अग्रवाल , सुनील जनोरिया , विनोद कुशवाहा , मिलिंद रोंघे , गुलाब भूम्मरकर , एस आर धोटे , सतीश पाराशर , विकास उपाध्याय , विनय चौरे , अविनेश चंद्रवंशी ,सभी इटारसी माखनलाल नागेश निर्मोही केसला ,आलोक शुक्ला अनूप , नीरज चौधरी , रूपेन्द्र गौर ,इटारसी, देवांश बैरागीभोपाल,मनोज परसाई , अनुराग शर्मा , नर्मदा प्रसाद हरियाले , सुनील भिलाला , हिमांशु शर्मा नर्मदापुरम सहित आदि कवियों ने प्रमुख रूप से कविता पाठ किया। काव्य गोष्ठी का उत्कृष्ट संचालन युवा कवि देवांश बैरागी एवं गीतकार गुलाब भूम्मरकर ने तथा आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय कवि संगम,नर्मदापुरम, के कोषाध्यक्ष आलोक शुक्ला अनूप ने किया ।

पलाश का फूल :चर्चित कवि श्री रमेश चन्द्र शर्मा की तीन कविता