WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

National Training Class : 1 लाख कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया

944
WhatsApp Image 2022 05 13 At 9.31.03 PM 696x385

Sehore : भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मार्गदर्शन दिया।

होटल ग्रेसेस में शुभारंभ हुए तीन दिन के प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।

सबसे पहले महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिथी श्रीनिवासन ने संबोधित करते हुए कहा कि एक लाख कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है।

ये कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर नीति-रीति से लोगों को जानकारी देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश के 70 प्रतिशत भाग में भाजपा कार्यकर्ता काम कर रहे है।

13 से 15 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग दिन पार्टी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय नेता प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन प्रमुख रूप से मौजूद रही।

इस प्रशिक्षण में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सहित संगठनात्मक 37 राज्यों के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्येक राज्य से एक प्रशिक्षण प्रभारी एवं एक सह प्रभारी शामिल हुए।

अपने संबोधन में पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यूपी की तरह मप्र में भी मदरसों में राष्ट्रगान की शुरुआत होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्तुति तो होना ही चाहिए।

राष्ट्रगान कोई हम पाकिस्तान में तो नहीं कह रहे कि राष्ट्रगान गाओ। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कोने-कोने में शिक्षण संस्थान हैं, उसमें राष्ट्रगान हो, राष्ट्र की स्तुति हो, भारत माता की जय हो, तो क्या गलत है।

ओबीसी आरक्षण में वीडी शर्मा ने कहा कि हम आज सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख रहे हैं। जिस पर सुनवाई होगी। कोर्ट का निर्णय सर्वमान्य होगा।

हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।