WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Navjot Sidhu : केजरीवाल ने कहा, वे AAP में आने को तैयार, पर अब नहीं आएंगे

पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा AAP की तरफ से सिख समाज से ही होगा

796

Chandigarh : आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि नवजोत सिद्धू AAP में आना चाहते थे, अब वे नहीं आएंगे। लेकिन, ये तय है कि वे कांग्रेस में खुश हैं। केजरीवाल का कहना है कि नवजोत सिद्धू अभी भी कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं। AAP संयोजक के इस बयान के बाद पंजाब में सिद्धू फिर संदेह के घेरे में हैं। सिद्धू पहले भी कई बार कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने की चेतावनी दे चुके हैं।
पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिद्धू सुनील जाखड़ और फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को किनारे करने में कामयाब रहे। लेकिन, अभी उनकी राह में कई मुश्किलें दिखाई दे रही है। सिद्धू 2022 के बाद खुद को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर रहे हैं। लेकिन, वर्तमान मुख्यमंत्री चन्नी भी दावेदारी से पीछे नहीं हट रहे। कांग्रेस की जगह सिद्धू संगठन से लेकर पार्टी मेनिफेस्टो के लिए अपना ‘पंजाब मॉडल’ पेश कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने तो ये तक कहा कि हमने पंजाब में टिकट देने से पहले विधायकों का सर्वे करवाया था। दो विधायक ऐसे थे, जिनका विरोध था। हमने उनकी टिकट काट दी। उन्हें पता चला तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस विधायक शामिल करवाकर खुश हो रहे हैं, लेकिन उनके पूर्व मुख्यम्नत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ गए। अब पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ भी कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं।
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा सिख समाज से ही होगा! लेकिन, उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया। पार्टी में संगरूर से सांसद भगवंत मान को लेकर चर्चा है, लेकिन केजरीवाल खुलकर कुछ नहीं बोल रहे। पंजाब में CM के चेहरे को लेकर माहौल गर्म है। वे चुनाव की घोषणा के बाद से ही ये बात कह रहे हैं। केजरीवाल हमेशा नवजोत सिद्धू की तारीफ करते नजर आते हैं। वे सिद्धू के उठाए मुद्दों की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर उन्हें दबाने का आरोप भी लगा चुके हैं। लेकिन, उन्होंने सिद्धू के AAP में आने की बात करके उन्होंने फिर माहौल बदल दिया।