WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Navya Haridas BJP Candidate : प्रियंका गांधी के सामने वायनाड से भाजपा ने नाव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया!

कौन है नाव्या हरिदास और भाजपा ने उन्हें मैदान में क्यों उतारा!

1171

Navya Haridas BJP Candidate : प्रियंका गांधी के सामने वायनाड से भाजपा ने नाव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया!

New Delhi : केरल की वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है। यह सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई है। इस साल के लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट बरकरार रखने के फैसले के बाद खाली हुई थी। राहुल गांधी के सीट खाली करने के बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया था। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही है। अब भाजपा ने भी महिला को वायनाड से टिकट देकर यह मुकाबला दिलचस्प बना दिया।

नाव्या हरिदास को भाजपा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। नाव्या हरिदास 39 साल की है और ग्रेजुएट हैं। उनके पति का नाम शोभिन श्याम है। वो एक मकेनिकल इंजीनियर है। नाव्या ने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज कालीकट विश्वविद्यालय से बीटेक की है। वो कोझिकोड सहकारिता से पार्षद भी रह चुकी है। भाजपा ने 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में भी नाव्या को टिकट दिया था। लेकिन, इस चुनाव में नाव्या को हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में नाव्या को कोझीकोड दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया और वे तीसरे नंबर पर रही थी। नाव्या को 24,873 वोट हासिल मिले थे।

एलडीएफ ने सत्यन मोकेरी को उम्मीदवार बनाया 

राज्य की सत्ताधारी एलडीएफ ने वरिष्ठ सीपीआई नेता सत्यन मोकेरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कोझिकोड जिले के नादापुरम निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक मोकेरी कृषि क्षेत्र में मुद्दों को संबोधित करने के लिए अपने काम के लिए जाने जाते हैं। मोकेरी ने 2014 में वायनाड लोकसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार एम आई शानवास से हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा की रणनीति क्या है

भाजपा ने नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाकर युवा वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। नव्या को पार्टी ने एक नई और सशक्त महिला नेता के रूप में पेश किया है, जो युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही हैं। दूसरी ओर, प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जो पार्टी के लिए लंबे समय से एक लोकप्रिय चेहरा रही हैं।

वायनाड में 13 नवंबर को मतदान

वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। इस सीट के लिए कांग्रेस ने पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया था। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेगी तो भाजपा ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। बीजेपी ने नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।