WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Naxalite Surrenders: CG में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 28.50 लाख रुपये का इनाम था घोषित!

जानिए इस वर्ष अभी तक कितने नक्सली कर चुके हैं सरेंडर

587

Naxalite Surrenders: CG में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 28.50 लाख रुपये का इनाम था घोषित!

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आज 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर 28.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह पर नक्सली है जो प्रदेश में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

IMG 20250428 WA0114

आत्मसमर्पण करने वाले 24 माओवादियों को पुलिस अधिकारियों ने 50-50 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की. यह आत्मसमर्पण पुलिस के समक्ष सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू की मौजूदगी में हुआ.

बता दें कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 203 माओवादी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इसके अलावा 213 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया और 90 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया है.