WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

करीब 1 हजार किलो डिब्बाबंद नकली पनीर बरामद, डेयरी सील!

784
WhatsApp Image 2025 04 17 At 17.58.16

करीब 1 हजार किलो डिब्बाबंद नकली पनीर बरामद, डेयरी सील!

वही कारोबारी नकली पनीर का धंधा करते हुए फिर से पकड़ा गया

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर में नकली पनीर को लेकर पूर्व में की गई कार्यवाही के बावजूद वही कारोबारी नकली पनीर का धंधा करते हुए फिर से पकड़ा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापेमारी में गोकुल नगर स्थित एक डेयरी से करीब 1 हजार किलो डिब्बाबंद नकली पनीर बरामद किया गया है। यह खेप गुरुवार को जब्त की गई।

जांच में सामने आया है कि यह नकली पनीर भोपाल और मुरैना से मंगाया गया था और इसे रायपुर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सप्लाई किया जा रहा था। छापे में पूर्व में नकली पनीर के मामले में पकड़ा गया सौरभ शर्मा का नाम एक बार फिर सामने आया है जो इस डेयरी का संचालन कर रहा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने तक डेयरी को सील कर दिया गया है।

इस मामले ने एक बार फिर राजधानी में खाद्य सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही यह भी संकेत दिया है कि नकली पनीर माफिया अब भी सक्रिय हैं और खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।