WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sondwa EMRS की प्राचार्य नीलम भारती को विभागीय समिति (DCC)प्रधानाचार्य पद के लिए अनुपयुक्त मानते हुए सेवा से मुक्त कर दिया !

3931

Sondwa EMRS की प्राचार्य नीलम भारती को विभागीय समिति (DCC)प्रधानाचार्य पद के लिए अनुपयुक्त मानते हुए सेवा से मुक्त कर दिया !

Aliralpur: राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) सोंडवा, जिला अलीराजपुर की प्राचार्य नीलम भारती को सेवा से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में 18 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।
नियुक्ति और पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार, नीलम भारती की नियुक्ति 6 जून 2024 को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के साथ प्रत्यक्ष भर्ती के आधार पर की गई थी। उन्होंने 21 जून 2024 को ईएमआरएस पेटलावड़, जिला झाबुआ में कार्यभार ग्रहण किया था। 26 जून 2025 को उनका स्थानांतरण ईएमआरएस सोंडवा, जिला अलीराजपुर किया गया था।

WhatsApp Image 2026 02 18 at 21.35.20

● विभागीय मूल्यांकन के बाद निर्णय
17 फरवरी 2026 को विभागीय पुष्टिकरण समिति (DCC) की बैठक में विशेष प्रदर्शन रिपोर्ट (SPR) एवं सेवा अभिलेखों की समीक्षा की गई। समिति ने उन्हें प्रधानाचार्य पद के लिए अनुपयुक्त मानते हुए सेवामुक्त करने की अनुशंसा की। सक्षम प्राधिकारी ने नियुक्ति की शर्तों के तहत आदेश जारी करते हुए उन्हें सेवाओं से मुक्त कर दिया। नियमानुसार एक माह का वेतन एवं भत्ते अग्रिम सूचना के बदले दिए जाएंगे।
पूर्व में भी विवादों से जुड़ा रहा नाम
सूत्रों के अनुसार, नीलम भारती का कार्यकाल पूर्व में भी विवादों में रहा है। भोपाल अटैचमेंट के दौरान जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल कार्यालय में सहायक संचालक (एमपीसरस) के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। हालांकि इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत टिप्पणी सार्वजनिक नहीं की गई है।

सेवा मुक्त संबंधी आदेश की प्रतिलिपि राज्य ईएमआरएस सोसायटी भोपाल, जिला कलेक्टर अलीराजपुर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।