WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नीट परीक्षा 4 मई को, 8 केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, उडनदस्ते गठित!

परीक्षा केन्द्रों की CCTV कैमरों से होगी निगरानी!

593

नीट परीक्षा 4 मई को, 8 केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा, उडनदस्ते गठित!

 

Ratlam : मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा 4 मई 2025 शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों को एनटीए द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार परीक्षा केन्द्र पर डेढ घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा।

IMG 20250503 WA0188

रतलाम शहर में लगभग 3347 परीक्षार्थी शहर के 8 केन्द्रों पर परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्रों में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उमावि, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उमावि, शासकीय कन्या महाविद्यालय, जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम शामिल हैं।

 

जिले में परीक्षा को निर्बाध एवं सुचारु रुप से संचालित कराने के लिए कलेक्टर राजेश बाथम ने उडनदस्तों का गठन किया है। गठित उडनदस्तों में एसडीएम अनिल भाना परीक्षा केन्द्र पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के लिए, नायाब तहसीलदार रामकलेश साकेत रेलवे हायर सेकेण्डरी स्कूल, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर शासकीय उत्कृष्ट उमावि, नायब तहसीलदार आशीश उपाध्याय, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उमावि, मनोज चौहान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, श्रीमती सविता राठौर शासकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीमती अश्विनी गोहिया जवाहर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा सुश्री प्राची गायकवाड स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम के लिए उडनदस्ता प्रभारी बनाया गया है। उडनदस्तों द्वारा सतत निगरानी की जाएगी। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।