WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Neg Was Not Given, Cat Stolen : मुंह मांगा नेग नहीं मिला तो किन्नर 20 हजार की बिल्ली उठा ले गए! 

ढाई हजार रुपए पेटीएम से दिए, पर वे नहीं माने, अभद्र व्यवहार भी किया!

688
WhatsApp Image 2023 08 31 At 10.12.09

Neg Was Not Given, Cat Stolen : मुंह मांगा नेग नहीं मिला तो किन्नर 20 हजार की बिल्ली उठा ले गए!

Indore : परिवार में बच्चा होने पर नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने गुंडागर्दी की और मनमाना नेग नहीं मिलने पर खूब हंगामा किया। जब उन्हें 21 हजार रुपए नहीं दिए तो वे विदेशी नस्ल की 20 हजार रुपए कीमत की पालतू पर्शियन बिल्ली उठा ले गए। पीड़ित परिवार ने किन्नरों पर चोरी का आरोप लगाकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। द्वारकापुरी थाना पुलिस पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित सूर्यदेव नगर की है। कॉलोनी में रहने वाली रुचिका गड़कर ने यह शिकायत दर्ज कराई। रुचिका की बहन की कुछ दिनों पूर्व उज्जैन में डिलीवरी हुई थी, परिजन उसे लेकर इंदौर आ गए थे। किन्नरों का एक समूह रुचिका के घर पहुंचा और नेग की मांग की। किन्नरों ने बच्चा होने पर परिवार के लिए दुआ मांगी और खुशी जताई। घर के बाहर ढोलक बजाकर गाने भी गाए।

रुचिका ने पुलिस को बताया कि किन्नर बेटा होने की खुशी में 21 हजार रुपए मांग रहे थे। उसने कहा कि बहन का ससुराल उज्जैन में है। हमारे लिए तो बच्चा मेहमान के रूप में आया है। किन्नर जिद पर अड़ गए और अभद्रता करने लगे। रुचिका ने उन्हें ढाई हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से दे दिए। मुंह मांगा नेग नहीं मिलने पर किन्नर उनके घर से पालतू बिल्ली उठा ले गए। बिल्ली विदेशी पर्शियन नस्ल की बताई गई है, जिसे उन्होंने 20 हजार रुपए में खरीदा था।