WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Nepal crisis!: हिंसा और कर्फ्यू के बीच भारत सीमा पर हाई अलर्ट

428

Nepal crisis!: हिंसा और कर्फ्यू के बीच भारत सीमा पर हाई अलर्ट

Nepal: नेपाल में जारी राजनीतिक हिंसा और सामाजिक अशांति का असर भारत की सीमाओं तक पहुंच गया है। काठमांडू समेत कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है, लेकिन विरोध और हिंसक प्रदर्शन लगातार जारी हैं। भीड़ ने कई नेताओं और उनके परिवारों पर हमले किए, जिससे पूरे इलाके में तनाव बढ़ा है।

IMG 20250910 WA0052

पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी पर भी हमला हुआ है, वहीं पूर्व पीएम झाला नाथ खनल की पत्नी की हत्या की खबर ने नेपाल में दहशत फैला दी है। भारत की खुफिया एजेंसियों ने असामाजिक तत्वों की सक्रियता को लेकर चेतावनी दी है, जिसके कारण उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

उत्तराखंड के चंपावत और पिथौरागढ़, बिहार के मधुबनी, यूपी के सात बॉर्डर जिले, और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 24 घंटे हाई अलर्ट है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राज्य पुलिस की संयुक्त गश्त जारी है। स्थानीय नागरिक भी नेपाल में फंसे रिश्तेदारों की चिंता कर रहे हैं।

 

नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए लखनऊ पुलिस मुख्यालय में विशेष कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर बनाए गए हैं, ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके।

IMG 20250910 WA0051

_नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर:_

0522-2390257

0522-2724010

9454401674 (व्हाट्सएप)

सुरक्षा व्यवस्था:  

1. उत्तराखंड के चंपावत, पिथौरागढ़, धारचूला में कड़ी निगरानी।

2. बिहार के मधुबनी में एसएसबी और पुलिस अलर्ट।

3. यूपी के सात सीमा जिलों में 24 घंटे पैट्रोलिंग और सख्त चेकिंग।

4. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हाई अलर्ट।