WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Nepal’s PM Returned to Delhi : नेपाल के प्रधानमंत्री MP यात्रा से अभिभूत होकर दिल्ली लौटे!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी!

860

Nepal’s PM Returned to Delhi : नेपाल के प्रधानमंत्री MP यात्रा से अभिभूत होकर दिल्ली लौटे!

Indore : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अपने दो दिन के इंदौर और उज्जैन भ्रमण के बाद आज नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रचंड को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भावभीनी विदाई दी। शुक्रवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके सम्मान में रात्रिभोज दिया।

IMG 20230603 WA0036

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने इस दौरान कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुलाकात के दौरान कहना था कि हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे। इसी भावना से, हम सभी मुद्दों का चाहे बाउंड्री का हो या कोई और विषय सभी का समाधान करेंगे। यह हमारे लिए खुशी और गर्व का विषय है।
प्रचंड ने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री के रूप में भारत भ्रमण चौथी बार हो रहा है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के बीच जो सहमति हुई, यह दूर तक जाने वाली सहमति है।

कनेक्टिविटी, वॉटर रिसोर्स, ऊर्जा के क्षेत्र में जो सहमति बनी है, उसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। मैं नेपाल जाकर नेपाली जनता को बताऊंगा कि भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरुआत हुई है। भारत नेपाल के संबंधों में नए आयाम जुड़े है। इसको मजबूत करना हम सबका कर्तव्य है। प्रचंड ने कहा कि मध्यप्रदेश में जो गर्मजोशी से स्वागत हुआ है वह अविस्मरणीय है। भगवान महाकाल के दर्शन कर मेरा सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जो विकास हुए है वह अभूतपूर्व है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश की 9 करोड़ जनता और राज्य शासन की और से प्रधानमंत्री प्रचंड का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रचंड को हमारे बीच पाकर हम अभिभूत है। उनका स्वागत कर हम गौरवान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परम्पराएं लगभग एक जैसी है। ऐसा लग रहा है कि अपनों के बीच अपने ही आए है।