WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

New Cases of Covid Increased : कोविड के 605 नए मामले सामने आए, 4 संक्रमितों की मौत!

JN.1 सब-वेरिएंट के कारण मृत्यु दर में वृद्धि देखने को नहीं मिल रही!

763
Coronavirus. COVID-19. 3D Render

New Cases of Covid Increased : कोविड के 605 नए मामले सामने आए, 4 संक्रमितों की मौत!

 

New Delhi : कोविड मामले एक बार फिर तेजी से सामने आने लगे। देश में कोविड के 605 नए मामले सामने आए। जबकि, सक्रिय मामलों की संख्या 4,002 हो गई। आज सुबह 8 बजे अपडेट किए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में संक्रमण से 4 लोगों की मौत हुई। इनमें 2 केरल से और एक-एक कर्नाटक और त्रिपुरा में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि जेएन.1 सब वेरिएंट के मामले बढ़े हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि 7 जनवरी से अब तक जेएन.1 सब-वेरिएंट के 682 नए मामले सामने आए। कर्नाटक से 199, केरल से 148, महाराष्ट्र से 139, गोवा से 47, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश से 30, राजस्थान से 30, तमिलनाडु से 26, दिल्ली से 21, ओडिशा से तीन, एक तेलंगाना और एक हरियाणा से दो मामले सामने आए। अधिकांश संक्रमित लोग घर पर ही ठीक हो रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 सब-वेरिएंट के कारण मामलों और मृत्यु दर में किसी तरह की वृद्धि देखने को नहीं मिल रही।

IMG 20240108 WA0055

मामलों की संख्या बढ़ रही है और देश में जेएन.1 सब-वेरिएंट का पता चला है। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। संक्रमित लोग होम क्वारंटीन में ही ठीक हो जा रहे हैं। राज्यों से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बढ़ते मामलों की प्रवृत्ति का जल्द पता लगाने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर सांस की बीमारी के जिलेवार मामलों की नियमित रूप से निगरानी और रिपोर्ट करने को कहा है।

राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81% 

2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से, देशभर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। लगभग 4 साल में 5.3 लाख से अधिक मौतें हुई हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। कोविड को लेकर स्थिति नियंत्रण में है।