WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

New Conspiracy Revealed : सलमान खान को मारने की नई साजिश का खुलासा!  

पाकिस्तान से हथियार लाकर गाडी पर हमला करने की तैयारी का पता चला!

1552

New Conspiracy Revealed : सलमान खान को मारने की नई साजिश का खुलासा!

Mumbai : पुलिस की पूछताछ में अभिनेता सलमान खान को मारने की कोशिश की नई साजिश का खुलासा हुआ। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार खरीदने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक पुलिस को टिप मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई ने कनाडा स्थित चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से एके-47, एम-16 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रची थी।

इस प्लान में उनका उद्देश्य सलमान खान की गाड़ी को रोकना या फार्म हाउस पर धावा बोलना था। ये भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में दो शूटरों की गिरफ्तारी से एक महीने पहले बनाई थी। नवी मुंबई पुलिस का कहना है कि खुफिया सूचना पर काम कर पुलिस अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सलमान खान पर हमले की योजना की और ज्यादा पड़ताल की जा रही है।

घर के बाहर की थी फायरिंग

मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के आवास के बाहर गोली चलाई थी और फरार हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोलीबारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला था कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की साजिश अक्टूबर 2023 में रची गई थी। साजिशकर्ताओं के कहने पर शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने पनवेल में एक घर किराए पर भी लिया। यहां पर इन्होंने एक बाइक ली थी। कुछ दिन बाद दोनों शूटरों को पिस्तौल पहुंचाई गई थी। इन्होंने सलमान खान के अपार्टमेंट की रेकी की थी।

कस्टडी में एक आरोपी की मौत

मामले के एक आरोपी अनुज थापन की 1 मई को पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। आरोपी ने चादर से फांसी लगाई थी। अनुज थापन की मौत की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। अनुज ने ही पंजाब से दो पिस्तौल लाकर पनवेल में शूटरों को दी थी। हाल ही में गोली चलाने में शामिल हमलावरों को कथित रूप से वित्तीय मदद देने के मामले में राजस्थान से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक चौधरी (37) के रूप में की गई, वह गोलीबारी मामले में गिरफ्तार पांचवां आरोपी है।