WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

New District: MP में एक और नए जिले के गठन की कवायद, सरकार ने कलेक्टर से मांगा प्रतिवेदन!

852

New District: MP में एक और नए जिले के गठन की कवायद, सरकार ने कलेक्टर से मांगा प्रतिवेदन!

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक और नए जिले के गठन की कवायद शुरु हो गई है। सरकार ने इसके लिए कलेक्टर से प्रतिवेदन मांगा है।

IMG 20240725 WA0124

प्रदेश के राजस्व विभाग ने कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया है कि छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव विधान सभा को नवीन जिला बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री के पत्र के संदर्भ में प्रतिवेदन तत्काल भेजें।

मध्य प्रदेश में फिलहाल 55 जिले है।ऐसा लगता है कि सीएम ने राजनीतिक दृष्टि से लाभ लेने की दृष्टि से यह नया जिला बनाने की पहल की है।