WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

New Fire Station : इंदौर में 10 नए फायर स्टेशन खोलने की तैयारी, जगह का चयन भी कर लिया गया!

6 स्टेशन निगम अपने खर्च से तैयार करेगा, आग लगने की घटना पर जल्द काबू होगा!

682

New Fire Station : इंदौर में 10 नए फायर स्टेशन खोलने की तैयारी, जगह का चयन भी कर लिया गया!

Indore : शहर में जल्द ही 10 नए फायर स्टेशन खोले जाएंगे। इसमें 6 स्टेशन नगर निगम अपने खर्च से तैयार करेगा। जबकि, दो स्टेशनों के लिए शासन से मंजूरी ली जाएगी। ये दो स्टेशन इंदौर-सांवेर रोड पर सिंहस्थ को देखते हुए तैयार किए जाएंगे। इन स्टेशनों के तैयार होने के बाद आग लगने की घटनाओं पर जल्द काबू पाया जा सकेगा।

वर्तमान में गांधी हॉल, सांवेर रोड औद्योगिक केन्द्र, मोती तबेला, लक्ष्मीबाई नगर, पोलोग्राउंड में संचालित हो रहे हैं। लंबे समय से नए स्टेशनों को लेकर कवायद चल रही थी। कुछ माह पहले निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने फायर स्टेशनों की घोषणा की थी। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने कुछ जगह स्टेशनों के लिए चिन्हित कराई है। इसमें राऊ, देवगुराड़िया रोड, देवासनाका, धार रोड सहित एक अन्य स्थान शामिल है। निगम ने अपने बजट में नए स्टेशनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किया है। स्टेशन बनाने शीघ्र ही टैंडर बुलाए जाएंगे। वहीं, संविदा पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

इसलिए बताना जरूरी हो गया

शहर में लगातार हाईराइज बिल्डिंगें आकार ले रही है। क्षेत्रफल में भी अपेक्षाकृत बढ़ोतरी हुई है। कम संख्या में फायर स्टेशन होने से आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलें विलंब से पहुंचती है, जिससे काफी अधिक नुकसान हो जाता है। नए स्टेशन बनने से क्षेत्रफल के हिसाब से परिसीमन कर दिया जाएगा, जिससे आग लगने पर जल्द ही गाड़ियां मौके पर पहुंच जाएगी।

यहां विकसित हो रही कालोनियां

सांवेर रोड पर लवकुश चौराहा से पंथपिल्लई तक लगातार कालोनियां विकसित हो रही है। सिंहस्थ महाकुंभ में इसी रोड पर अत्यधिक दबाव रहेगा, इसलिए पंथपिल्लई से लवकुश चौराहा तक चार फायर स्टेशन बनाए जाना प्रस्तावित है। स्टेशनों के लिए कुछ जगह चिन्हित की गई है। इनका निर्माण सिक्सलेन सड़क बनाने वाली कंपनी करेगी।

तैयारी पूरी कर ली गई

प्रभारी फायर विभाग, नगर निगम विनोद मिश्रा ने जानकारी दी कि नए फायर स्टेशनों की स्वीकृति मिल चुकी है। जगह का चयन हो गया है, शीघ्र ही काम शुरू करने टैंडर बुलाए जाएंगे। स्टेशन बनने से दूरस्थ स्थानों पर भी दमकलें जल्द पहुंच जाएगी।