WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

New Political Battle :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आजाद-सिंधिया-हिमंता के लिए कसा तंज

1245

New Political Battle :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आजाद-सिंधिया-हिमंता के लिए कसा तंज

राहुल गांधी के संसद सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित होने के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष में नई सियासी जंग छिड़ गई है. बीते एक पखवाड़े से यह मुद्दा गरमाया हुआ है.

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जहां इसे केंद्र की साजिश करार दे रहे हैं, वहीं भाजपा राहुल गांधी पर लगातार हमलावर है. इस क्रम में राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़ चुके नेताओं पर बयान देकर नई सियासी बहस छेड़ दी है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरदित्य सिंधिया, हिमंता बिस्वा सरमा और ऐसे ही अन्य नेताओं पर तंज कसा है. उन्होंने शनिवार को कहा कि अडाणी मामले पर सच्चाई छिपाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है.

उन्होंने ट्विटर पर अडाणी का हवाला देते हुए गुलाम, सिंधिया, किरण (रेड्डी) और अनिल (एंटनी) के नाम लिखे और कहा, ”सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है – अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये की बेनामी रकम किसकी है.” राहुल गांधी ने जिन नेताओं पर कटाक्ष किया, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद उन पर निशाना साधा था.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ”राहुल गांधी कभी भी न मर्यादा का उल्लंघन करते हैं, न आक्रोश व्यक्त करते हैं, लेकिन जिस तरह की बयानबाजी उन लोगों ने की है, चाहे वो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हो, चाहे राहुल गांधी जी के खिलाफ हो, उसकी हम जितनी निंदा करें वो कम है. ये सब लोग वो हैं, जो कांग्रेस के सबसे बड़े लाभ भोगी रहे.”

उधर, असम के मुख्यमंत्री सरमा ने राहुल गांधी को रिट्वीट करते हुए कहा, ”यह हमारी विनम्रता थी कि हमने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड के बारे में कभी नहीं पूछा…हम अदालत में मिलेंगे.”

CM के खिलाफ शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन,कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में