WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

New Posting in Power Company: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में नई पदस्थापनाएं,बी.बी.एस. परिहार बने उप मुख्य महाप्रबंधक भोपाल शहर

506

New Posting in Power Company: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में नई पदस्थापनाएं,बी.बी.एस. परिहार बने उप मुख्य महाप्रबंधक भोपाल शहर

 

भोपाल । New Posting in Power Company: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में नई पदस्थापनाएं हुई है। बी.बी.एस. परिहार को उप मुख्य महाप्रबंधक को भोपाल शहर वृत्त का उप मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार श्री अमित श्रीवास्तव, श्री रवि प्रकाश चौबे, श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल को उप मुख्य महाप्रबंधक कंपनी मुख्यालय तथा श्री राजेश सक्सेना को उप मुख्य महाप्रबंधक श्योपुर वृत्त बनाया गया है। इसी क्रम में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष श्री जय नारायण नागर की सेवाएं अध्यक्ष के रूप में निरंतर रखते हुए उप मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है।

मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) बनीं श्रीमती अमिता तिवारी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से कंपनी मुख्यालय में पदस्थ उप मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अमिता तिवारी को प्रोजेक्ट अनुभाग की मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है।