WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

New President of Youth Congress : उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया!

1566
WhatsApp Image 2024 09 22 At 18.12.47

New President of Youth Congress : उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया!

इस नेतृत्व परिवर्तन को चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा!

New Delhi : जम्मू-कश्मीर के उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे वर्तमान में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत थे। उदय भानु चिब, श्रीनिवास बी.वी. का जगह लेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) ने आधिकारिक पत्र जारी किया है, जिसमें तत्काल प्रभाव से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उदय भानु चिब, जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय यूथ कांग्रेस के वर्तमान महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदय भानु चिब को तुरंत प्रभाव से भारतीय यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के योगदान की प्रशंसा करती है।

 

उदय भानु चिब दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस के यूथ विंग का प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इससे पहले गुलाम नबी आजाद यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने हैं। आजाद 1980 से 1982 तक यूथ कांग्रेस के प्रमुख रहे। आपको बताते चलें कि उदय भानु चिब बीते शुक्रवार को राहुल गांधी से मिले थे।

इससे पहले कांग्रेस ने बीते शनिवार को शुभंकर सरकार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। शुभंकर सरकार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी की जगह ले ली, जो लंबे समय से इस पद पर कार्यरत थे। कांग्रेस के इस नेतृत्व परिवर्तन को राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।