WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होगी नई वोटर लिस्ट, 6 जनवरी से जुड़ेंगे नाम

673

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होगी नई वोटर लिस्ट, 6 जनवरी से जुड़ेंगे नाम

भोपाल।मप्र में विधानसभा चुनाव निपटने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने नई वोटर लिस्ट का काम शुरू कर दिया है। जिसके लिए 8 फरवरी को वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। सबसे पहले छह जनवरी से 22 जनवरी तक जिले के 2,049 मतदान केंद्रों पर बीएलओ बैठेंगे, जो नए नाम जोड़ने, नाम काटने, नाम, पते में बदलाव सहित वोटर लिस्ट से जुड़े काम करेंगे। ऐसे युवा जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को अठारह साल पूरी हो रही है, वह वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने नई वोटर लिस्ट के लिए काम शुरू कर दिया गया है। छह से 22 जनवरी तक सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बैठेंगे। मतदाता अपना नाम जुड़वाना सहित अन्य बदलाव भी करा सकेंगे। बीस दिसंबर से पांच जनवरी तक मतदान केंद्रों का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।