WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

न्यूजीलैंड ने दी करारी शिकस्त

ग्लेन फिलिप्स के 104 रन तक भी नहीं पहुंच पाई श्रीलंका

716
WhatsApp Image 2022 10 29 At 6.15.38 PM 696x445

न्यूजीलैंड ने दी करारी शिकस्त

सिडनी

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने सुपर 12 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 65 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कीवी टीम की यह दूसरी जीत है जबकि उनका दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में उनका अजेय अभियान जारी है और ग्रुप 1 में केन विलियमसन की अगुआई वाली टीम टॉप पर मौजूद है।
न्यूजीलैंड के लिए इस जीत के हीरो रहे 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले ग्लेन फिलिप्स। उसके बाद गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर समेत सभी ने शानदार गेंदबाजी की। बोल्ट ने 4, सैंटनर व सोढ़ी ने 2-2, साउदी व फर्ग्युसन ने 1-1 विकेट झटके।
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टॉप 3 बल्लेबाज 15 रन के कुल स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद शतकीय पारी खेलने वाले ग्लेन फिलिप्स ने डैरिल मिचेल (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। 13वें ओवर तक न्यूजीलैंड का रन रेट 6 से भी कम था। इसके बाद अंत में फिलिप्स ने जो गियर बदला है उसकी बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 167 तक पहुंच गया। फिलिप्स ने 104 रनों की पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 104 भी नहीं बना पाई और 102 रनों पर सिमट गई।

संक्षिप्त स्कोर:
न्यूजीलैंड: 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 (ग्लेन फिलिप्स 104; कसुन रजिता 2/23)।
श्रीलंका: (दसुन शनाका 35, भानुका राजपक्षे 34; ट्रेंट बोल्ट 4/13)।