WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

NIA Raid In MP : देवास के सतवास में पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर संदिग्ध के घर पर छापेमारी!

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर चार राज्यों में संदिग्धों के यहां तलाशी!

2334
WhatsApp Image 2023 11 27 At 20.05.28

NIA Raid : देवास के सतवास में पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर संदिग्ध के घर पर छापेमारी!

Dewas : नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने रविवार को पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल मामले में यहां छापेमारी की। NIA की टीम देवास जिले के सतवास में लियाकत पिता इदु के घर पहुंची। यहां से टीम ने कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और कुछ सोशल मीडिया संबंधी उपकरण जब्त किए गए। पांच सदस्यों की टीम ने लियाकत का मोबाइल जब्त कर लिया है। कई घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। बताया गया कि उसे NIA मुख्यालय में हाजिर होने का नोटिस भी दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने देश के चार राज्यों में एक साथ दबिश दी। बिहार से आई NIA की पांच सदस्यीय टीम ने लियाकत से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। NIA की टीम देर रात करीब ढाई बजे सतवास थाना पहुंची और पुलिस की मदद से संदिग्ध लियाकत के घर व आसपास की जानकारी एकत्र की। इसके बाद 6 बजे लियाकत के घर धावा बोला। अधिकारियों ने लियाकत से बंद कमरे में करीब चार घंटे तक पूछताछ करते हुए मोबाइल फोन व सिम जब्त कर ली।

NIA की टीम किसी इंटरनेशनल कॉल रैकेट व देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े होने की आशंका के चलते लियाकत से पूछताछ के लिए आई। आसपास के लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि लियाकत का पूरा परिवार मजदूरी करता है और लियाकत इन दिनों बीमार है। NIA की टीम ने MP के अलावा गुजरात के गिर, सोमनाथ, UP के आजमगढ़, केरल के कोझिकोड में भी संदिग्धों के घरों पर दबिश दी। जिन संदिग्धों के घरों पर दबिश दी गई, उनके पाकिस्तान से कनेक्शन की बात सामने आई है। आरोप है कि ये पाकिस्तान समर्थित गजवा-ए-हिन्द के कट्टरपंथी भारत विरोधी विचारों का प्रचार-प्रसार करने में शामिल है।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला 14 जुलाई 2022 को शुरु हुआ, जब बिहार के पटना जिले में फुलवारी शरीफ पुलिस ने मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद NIA ने FIR दर्ज की। मरगूब वॉट्सएप ग्रुप गजवा-ए-हिंद का एडमिन था, जिसे जैन नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक ने बनाया था। मरगूब ने भारत के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश व यमन सहित अन्य देशों के कई लोगों को ग्रुप में शामिल कर रखा है। वह टेलीग्राम व वीआईपी मैसेंजर जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहा।

जांच के अनुसार मरगूब भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल जुटाने के मकसद से ग्रुप के सदस्यों को प्रेरित करने की कोशिश कर रहा था। गौरतलब है कि NIA की टीम द्वारा जबलपुर शहर में भी दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारी NIA के हाथ लगी।