WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर पूर्व स्वास्थ्य संचालक से 5 करोड़ मांगने वालों पर कार्रवाई नहीं

एक माह पहले थाना पुलिस और वरिष्ठ आधिकारियों को की थी शिकायत

1336

हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर पूर्व स्वास्थ्य संचालक से 5 करोड़ मांगने वालों पर कार्रवाई नहीं

भोपाल। मप्र के पूर्व स्वास्थ्य संचालक डॉक्टर योगीराज शर्मा व उनके बेटे को हनी ट्रैप के मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। करीब एक माह पहले डॉक्टर शर्मा ने इस संबंध में एमपी नगर थाना पुलिस व वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। जिसमें अब तक धमकाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक डॉ. योगीराज शर्मा पूर्व स्वास्थ्य संचालक हैं। उन्होंने बताया कि हरिंदर सिंह बेदी उर्फ राजा बेदी ने उन्हें व उनके बेटे को हनी ट्रैप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। इसके साथ ही राजा बेदी उन्हें ब्लैकमेल कर 5 करोड़ रूपए की मांग कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में करीब एक माह पहले एमपी नगर थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को भी लिखित शिकायत की थी। जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इससे पहले डॉ. योगीराज शर्मा ने राजा बेदी के खिलाफ एमपी नगर जोन-वन स्थित विजय स्तंभ के एक फ्लैट के संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।