WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

No doctors of Indore : अमरनाथ श्राइन बोर्ड की सूची में इंदौर के डॉक्टर नहीं!

महापौर ने श्राइन बोर्ड को पत्र लिखा, इंदौर के डॉक्टरों का नाम सम्मिलित करें!

1184
WhatsApp Image 2023 04 14 At 5.02.35 PM

No doctors of Indore : अमरनाथ श्राइन बोर्ड की सूची में इंदौर के डॉक्टर नहीं!

Indore : अमरनाथ यात्रा के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रियों के मेडिकल चेकअप और सर्टिफिकेट के लिए डॉक्टरों की सूची जारी की गई! इस सूची में इंदौर तथा इंदौर के डॉक्टर्स को सम्मिलित नहीं किया गया। इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़ी आपत्ति लेते हुए श्राइन बोर्ड को पत्र लिखा है।

मांग की गई कि इंदौर से हजारों यात्री हर साल अमरनाथ यात्रा में सम्मिलित होकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाते हैं। किंतु अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा मेडिकल चेकअप व सर्टिफिकेट के लिए जारी सूची में इंदौर तथा इंदौर के डॉक्टर का नाम सम्मिलित नहीं किया गया। इस कारण इंदौर से जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। कई श्रद्धालु यात्रा व दर्शन लाभ से वंचित रह जाएंगे!

महापौर ने श्राइन बोर्ड को पत्र लिखकर मांग की है कि इंदौर के डॉक्टरों का नाम सम्मिलित कर तत्काल संशोधित सूची जारी की जाए! विदित हो कि अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। रजिस्ट्रेशन तभी होता है जब डॉक्टर से मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है! सूची में इंदौर के सम्मिलित नहीं होने से श्रद्धालुओं को इधर-उधर भटकना पड़ेगा तथा कई श्रद्धालु यात्रा से वंचित रह जाएंगे।