WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Nominations of 26 Candidates Filed : इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए 26 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल!

नामांकन पत्रों की जांच का काम आज होगा, 29 तक नाम वापसी!

637

Nominations of 26 Candidates Filed : इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए 26 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल!

 

इंदौर। संसदीय क्षेत्र के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन 14 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से तीन उम्मीदवार पूर्व में भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अंतिम दिन 11 नए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये। इस तरह इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 26 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।

नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन आज अक्षय बम (इंडियन नेशनल कांग्रेस), मुदित चौरसिया (निर्दलीय), शंकर लालवानी (भारतीय जनता पार्टी), भावना संगेलिया (जनता कांग्रेस), दिलीप ठक्कर (निर्दलीय), अर्जुन सीताराम (बहुजन मुक्ति पार्टी), संजय सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी), अंकित गुप्ता (निर्दलीय), विजय इंगले (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), मोती सिंह छतर सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस), रविन्द्र लोखण्डे (निर्दलीय), सुनील तिवारी (निर्दलीय), पंकज रमेश (निर्दलीय) तथा जयदेव परमार (निर्दलीय) द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। इनमें अक्षय बम, शंकर लालवानी तथा संजय सोलंकी पूर्व में भी नाम निर्देशन पत्र जमा कर चुके है। इस तरह आज नए 11 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये गए है। इंदौर संसदीय क्षेत्र में कुल 26 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए है।

प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 26 अप्रैल (शुक्रवार) को होगा। अभ्यर्थी 29 अप्रैल (सोमवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिले में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा और 4 जून (मंगलवार) को मतगणना होगी।