WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Notice to Colonizers : इंदौर के 17 कॉलोनाइजरों को 10 साल बाद भी कॉलोनियों का विकास नहीं करने पर नोटिस!

कॉलोनियों का विकास जल्द शुरू नहीं किया तो कार्रवाई के आदेश जारी, एक सप्ताह में जवाब मांगा!

526

Notice to Colonizers : इंदौर के 17 कॉलोनाइजरों को 10 साल बाद भी कॉलोनियों का विकास नहीं करने पर नोटिस!

Indore : इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने 10 साल से ज्यादा समय होने के बावजूद कॉलोनियों का विकास नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने ऐसी अनियमितताएं बरतने वाले 17 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए। इन कॉलोनाइजर से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

प्रशासन ने इन कॉलोनाइजरों से कहा है कि क्यों न उनके मॉडगेज प्लॉट्स राजसात कर लिए जाए और उससे कॉलोनियों का विकास किया जाए। दरअसल इन कॉलोनियों में एप्रोच रोड, कॉलोनी की सड़कें, बिजली के पोल, पानी, ड्रेनेज आदि काम पूरे नहीं किए गए।

इन कॉलोनियों का विकास नहीं हुआ

जिन कॉलोनियों का विकास नहीं किया गया उनमें सतगुरु नगर, गिरीराज वैली 1 और 2, क्रिसेंट गार्डन सिटी, गार्डन सिटी, श्री रेसीडेंसी, शिव शक्ति नगर, रुचि लाइफ स्कैप, गिरीराज सिटी, अल्फा इंडस्ट्रियल, लुणावत कॉसमॉस, ज्ञान शीला सिटी, शुभम सिटी, सुपर सिटी, न्यू शांति बिहार कॉलोनी और ब्रजधाम कॉलोनी हैं।