WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Notices to Local Bodies: MP के 305 नगरीय निकायों पर बकाया 51 करोड़ का बिजली बिल, बिजली कंपनियों ने थमाया नोटिस

816

Notices to Local Bodies: MP के 305 नगरीय निकायों पर बकाया 51 करोड़ का बिजली बिल, बिजली कंपनियों ने थमाया नोटिस

 

भोपाल:प्रदेश के 305 नगरीय निकायों ने लंबे समय से बिजली कंपनियों को बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। इन निकायों पर 51 करोड़ 25 लाख रुपए से भी अधिक का बिल बाकी है। अब प्रदेश की तीनो बिजली कंपनियों ने इनसे बकाया बिलों की वसूली के लिए नोटिस थमाया है।

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के अंतर्गत 93 निकायों पर 21 करोड़ 13 लाख 43 हजार ,मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के 118 निकायों पर 9 करोड़ 4 लाख 77 हजार 734 रुपए और मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के अंतर्गत 94 निकायों पर 21 करोड़ 6 लाख 79 हजार 266 रुपए का बिजली बिल बाकी है। इन तीनों बिजली कंपनियों ने इन निकायों को बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए नोटिस थमाया है।

नगरीय निकायों ने बकाया बिलों के भुगतान के लिए नगरीय प्रशासन विभाग से राशि मांगी को नगरीय प्रशासन विभाग ने चुंगी क्षतिपूर्ति के 51 करोड़ 25 लाख रुपए से इस राशि का समायोजन करने को कहा है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने राशि का समायोजन करने के बाद संबंधित नगरीय निकायों और संचालनालय को ई मेल के जरिए सूचित करने को कहा है।

 *इन निकायोें पर बाकी है करोड़ों के बिजली बिल-* 

ग्वालियर नगर निगम पर 5 करोड़ 61 लाख 1 हजार, नगर निगम भोपाल पर 4 करोड़ 94 लाख तीस हजार, शिवपुरी पर 1 करोड़ 11 लाख, नगर निगम सागर पर 1 करोड़ 29 लाख 51 हजार 909 रुपए, नगर निगम इंदौर पर 11 करोड़ 91 लाख 88 हजार 441 रुपए, नगर निगम उज्जैन पर 2 करोड़ 30 लाख रुपए का बिजली बिल बाकी है।

*इन निकायों पर पच्चीस लाख से उपर बाकी-*

नगर निगम देवास 59 लाख, भिंड पर 94 लाख 94 हजार, गुना पर 80 लाख 60 हजार,विदिशा पर 65 लाख 6 हजार, डबरा पर 63 लाख 32 हजार, बैतूल पर 41 लाख 90 हजार, सीहोर पर 33 लाख 23 हजार, राघोगढ़ पर 31 लाख 4 हजार, कटनी पर 66 लाख 20 हजार, सतना पर 60 लाख 74 हजार, छिंदवाड़ा पर 53 लाख 48 हजार, सिवनी पर 52 लाख 59 हजार, दमोह पर 50 लाख 99 हजार, जबलपुर पर 28 लाख, सिंगरौली पर 25 लाख, छतरपुर पर 25 लाख , मंदसौर पर 49 लाख, बड़वानी पर 32 लाख, बुरहानपुर पर 30 लाख, रतलाम पर 28 लाख , खरगौन पर 26 लाख, जावरा, पीथमपुर और नीमच पर 25-25 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है।