WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

संपत्तिकर नहीं भरने वालों के घर पर अब दस्तक देंगे निगमकर्मी

332

संपत्तिकर नहीं भरने वालों के घर पर अब दस्तक देंगे निगमकर्मी

भोपाल। राजधानी में अब नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिये नयी योजना बनायी है। इसके चलते वार्ड कर्मचारी उन घरों में दस्तक देेंगे जहां संपत्ति कर और जलकर सालों से नहीं भरा गया है। गत दिवस रेवेन्यू की समीक्षा बैठक में निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने एक सप्ताह में सभी वार्ड द्वारा टैक्स वसूली की समीक्षा के दौरान एक-एक दिन के काम का ब्यौरा निकाला। शहर के 13 वार्ड में सप्ताह में कम से कम एक दिन ऐसा रहा, जब निगम के खाते में संपत्ति और जलकर का पैसा जमा नहीं हुआ। हालांकि, निगम में अब तक संपत्ति कर समेत अन्य टैक्स के माध्यम से करीब 56 करोड़ रुपए का टैक्स जमा हो चुका है।
31 अगस्त तक भरने पर लाभ गिनाएंगे कर्मचारी
बैठक में सभी जोन अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने कर्मचारियों की टीम को घर घर भेजे और वहां पर समय से पहले टैक्स जमा कराने के लाभ भी गिनवाये। 1 अप्रैल से 31 अगस्त के बीच संपत्तिकर जमा करने पर संपत्तिकर में 6 परसेंट की छूट दी जाती है। इसके बाद 31 दिसंबर तक किसी तरह की छूट नहीं रहती। 31 दिसंबर के बाद 1 जनवरी से 3 परसेंट अधिभार लगता है। फरवरी में यह 6 परसेंट और मार्च में यह 9परसेंट हो जाता है। 31 मार्च के बाद अधिभार 15 परसेंट हो जाता है।