WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अब सप्ताह में एक दिन उज्जैनवासियों के लिए महाकालेश्वर की भस्म आरती दर्शन व्यवस्था रहेगी निःशुल्क

1182
Mahakal Temple

अब सप्ताह में एक दिन उज्जैनवासियों के लिए महाकालेश्वर की भस्म आरती दर्शन व्यवस्था रहेगी निःशुल्क

उज्जैन से मुकेश व्यास की रिपोर्ट

उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन आने वाले श्रृद्धालुओं को सर्वसुविधा युक्त दर्शन व्यवस्था मंदिर समिति द्वार की गई है। अगस्त माह से यह व्यवस्था को ओर बेहतर करते हुए संपूर्ण देश के धार्मिक स्थलों से सर्वश्रेष्ठ ओर सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था की जाकर बाबा महाकाल का दर्शन लाभ श्रृद्धालु पा सकेगे।

महापौर श्री मुकेश टटवाल ने महाकाल मंदिर में उज्जैन वासियों के पृथक से दर्शन व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम से चर्चा की गई। महापौर श्री टटवाल ने कहा कि महाकाल मंदिर में उज्जैन वासियों के लिए दर्शन के लिए उज्जैन द्वार के माध्यम से निशुल्क दर्शन व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ की जाएं। साथ ही सप्ताह में एक दिन उज्जैन वासियों को भस्म आरती में शामिल होने के लिए निःशुल्क प्रवेश दिया जाएं।
महापौर श्री टटवाल ने बताया कि वर्तमान में शीघ्र दर्शन व्यवस्था सशुल्क है। सामान्य दर्शन व्यवस्था निःशुल्क है। साथ ही शनिवार, रविवार एवं सोमवार को छोड के प्रतिदिन दोपहर एक बजे से चार बजे तक गर्भगृह में आम दर्शनार्थी बाबा महाकाल के दर्शन कर सकते है। भस्म आरती दर्शन शुल्क 250 रूपये है एवं प्रतिदिन 400 दर्शनार्थीयों को निःशुल्क भस्म आरती दर्शन भी करवाए जाते है। उज्जैन वासियों के लिए पृथक से दर्शन व्यवस्था के साथ ही सप्ताह में एक दिन भस्म आरती में निःशुल्क प्रवेश को लेकर मंदिर समिति अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम से चर्चा की गई है। अगस्त माह से दर्शन व्यवस्था को ओर अधिक सुव्यस्थित करते हुए देश के समस्त धार्मिक स्थलों से सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था के साथ श्रृद्धालु बाबा महाकाल का दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेगे। साथ ही उज्जैन वासियों के लिए पृथक से दर्शन व्यवस्थ उज्जैन द्वार के माध्यम से प्रारंभ की जाएगी जिसमें उज्जैन के रहवासी आधार कार्ड दिखकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेगे एवं सप्ताह में एक दिन भस्म आरती दर्शन भी उज्जैनवासी निःशुल्क रूप से कर सकेगे।